गाड़ाघाट में राशन दुकान का शुभारंभ

महासमुंद। जिले के तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 गाड़ाघाट के वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते राशन दुकान का शुभारंभ अध्यक्ष राकेश चंद्राकर द्वारा किया गया। यहां राशन दुकान नहीं हाेने के चलते गाड़ाघाटवासियों को 2-3 किमी तय कर तुमगांव आना पड़ता था। अब उन्हें समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, सभापति धर्मेन्द्र यादव, मंडी अध्यक्ष पोषण निर्मलकर, सभापति गंगा निषाद, वार्ड नंबर 15 के पार्षद मानसिंग ध्रुव, वरिष्ठ जन चैनुराम साहू, द्रोणाचार्य साहू, पुष्कर यादव, गैंदराम यादव, भरत निर्मलकर, भगवत साहू, देवचरन साहू, मोहन ध्रुव, भुवन ध्रुव, कृष्ण कुमार चंद्राकर, रघु ध्रुव, भुनेश्वर साहू डोमार पटेल, कुंदन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।