भलेसर में शिव महापुराण कथा 20 से

महासमुंद। जिले के कोमाखान तहसील के ग्राम भलेसर में योगी परिवार के अलावा ग्राम वासियों के सहयोग से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 20 दिसंबर से किया गया है। जो 27 दिसंबर तक चलेगा। आयोजक योगी परिवार के सदस्य लक्ष्मीनाथ योगी ने बताया कि प्रथम दिन 20 को कलश यात्रा के बाद घट स्थापना के साथ देव आव्हान, 21 को श्री शिव कथा प्रारंभ होगी। 22 को शिव प्राकट्य, 23 को सोमवार व्रत कथा, 24 दिसंबर को शिव पार्वती विवाह, 25 दिसंबर को श्री कार्तिक गणेश जन्म, 26 दिसंबर को कथा सार चढ़ाैतरी के बाद अंतिम दिन 27 दिसंबर को श्री शिव गीता हवन, पूर्णाहुति पश्चात शोभायात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकलकर समापन किया जाएगा। कथा प्रवाह समय प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक, सुंदर कांड पाठ प्रात: 8.30 से 10.30 बजे तक, पार्थिव शिव लिंग पूजा अभिषेक, शिव कथा प्रवचन सायं 4.30 बजे से 5.30 बजे तक इसके बाद आरती, पार्थिव शिव लिंग विसर्जन कार्यक्रम हाेगा। आयोजक योगी परिवार भलेसर व ग्रामवासियों ने ग्रामीण भक्तों को कथा श्रवण के लिए उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आव्हान किया है। इस अवसर पर कथा वाचक पं. हलधर नाथ याेगी ग्राम कोपरा निवासी होंगे।