गुरूघासीदास जयंती पर स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

गरियाबंद 16 दिसम्बर 2024। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 18 तारीख को गुरूघासीदास की जयंती पर आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा ऑक्शन हॉल में दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी कड़ी में 20 तारीख को वन विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 21 को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में किसान सम्मेलन, 23 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 25 को सुशासन दिवस के अवसर पर अटल चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां सुनिश्चित करते हुए गंभीरतापूर्वक सभी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये है।