नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण 17 को, मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई
उत्तर बस्तर कांकेर 16 दिसम्बर 2024। नगरपालिका परिषद (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) के तहत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण विहित प्राधिकारी कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 17 तारीख को जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जाएगा। उक्त स्थल के लिए नायब तहसीलदार अभिषेक देवांगन और नायब तहसीलदार सरोना मोहित साहू की ड्यूटी मजिस्ट्रेट अधिकारी के रूप में लगाई गई है।
