नगरीय निकाय आम निर्वाचन, वार्डों के आरक्षण 19 को
रायगढ़, 16 दिसम्बर 2024। नगर पालिका अधिनियम अनुसार वार्डो के आरक्षण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में आम निर्वाचन हेतु वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 को शाम 4 बजे से कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में की जाएगी। इनमें नगरीय निकाय नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पालिका परिषद खरसिया, नगर पंचायत घरघोड़ा, नगर पंचायत धरमजयगढ़, नगर पंचायत लैलूंगा, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर एवं नगर पंचायत पुसौर शामिल है। इच्छुक व्यक्ति वार्डो के आरक्षण कार्यवाही में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते है।
