सीपीएसई लेवल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम सह उत्पाद प्रदर्शनी 7-8 को बिलासपुर में

 

कोण्डागांव, 16 दिसम्बर 2024। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास और उनके लिए नए अवसरों की तलाश के उद्देश्य से एमएसएमई विकास कार्यालय, और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सहयोग से दो दिवसीय सीपीएसई लेवल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन 7 और 8 जनवरी को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर के रजत जयंती सभागार में किया जा रहा है। जिसमें न केवल छत्तीसगढ़ में कार्यरत प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम, बैंकर्स भाग लेंगे बल्कि अन्य राज्य के सार्वजनिक उपक्रम भी भाग लेंगे । कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों द्वारा अपने उत्पादों सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों व केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यमों को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्रेता-विक्रेता, उपभोक्ता तथा विनिमार्ताओं के मध्य नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे कि वे आपसी सहभागिता के साथ अपने औद्योगिक सम्बन्धों को सुदृढ़ बना सकें एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास को गति प्रदान कर सकें । इस कार्यक्रम में एमएसएमई इकाइयों का केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यमों के साथ मौके पर ही विक्रेता पंजीकरण भी किया जाएगा, जो कि सार्वजनिक उद्यमों के लिए वेन्डर के चयन में सहायक होगा । साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की पब्लिक प्रोक्योमेंट पॉलिसी, उद्यम रजिस्ट्रेशन, जेम के अतिरिक्त एमएसएमई के लिए लाभप्रद केन्द्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं आदि की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7024367312 एवं ईमेल arvind.tiwari07@domsme.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।