वाहन मालिक को पंजीयन प्राधिकारी के समक्ष उपस्थिति के लिए सूचना जारी

 

दंतेवाड़ा, 16 दिसंबर 2024। परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वाहन क्रमांक CG18J&0005 ¼LMV½ के वाहन स्वामी स्वामी अमित कुमार भद्रा पता 19/08 पटेल पारा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा को सूचित किया जाता है कि चोलामंडलम इनवेसमेंट एण्ड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा उक्त वाहन को अपने कब्जे में लेने उपरान्त मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत एफ.आर.सी. हेतु पंजीयन प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में पत्र जारीकर वाहन स्वामी को उपस्थित होकर अपना अभिमत देने के संबध में पत्र प्रेषित किया गया था। परन्तु उपरोक्त वाहन स्वामी अनुपस्थित रहा। अतः अंतिम अवसर के रूप में इस सूचना के प्रकाशन के सात दिवस के भीतर कार्यालय जिला परिवहन के समक्ष वाहन स्वामी को उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया है। इसके पश्चात उनकी अनुपस्थिति को सहमति मानकर पंजीयन प्राधिकारी के द्वारा अपना निर्णय पारित किया जावेगा।