रिक्त पदों की सूची जारी
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण
नारायणपुर 15 दिसंबर 2024। जिला पंचायत नारायणपुर में प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजनांतर्गत जिला, जनपद स्तर के रिक्त पदों के चयन हेतु मेरिट सूची प्रकाशित कर 04 दिसम्बर समय दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। प्राप्त दावा आपत्तियों का जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा निराकरण किया गया। निराकरण सूची का प्रकाशन वेब साईट www.cgstate.gov.in & www.narayanpur.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।
