त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आरक्षण प्रक्रिया 17 को होगी

एमसीबी 14 दिसम्बर 2024। जिले के खण्ड भरतपुर, खड़गवां और मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत के सरपंच-पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिला लॉटों के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन-आरक्षण के लिये किया जाएगा। इसके लिए खण्ड मुख्यालय भरतपुर, खण्ड मुख्यालय खड़गवां के सामुदायिक भवन, खण्ड मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में कार्यवाही 17 तारीख को की जाएगी। इस दौरान कोई भी नागारिक कार्रवाई में भाग ले सकता है। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों के वार्डों का प्रवर्गवार आरक्षण तथा महिला सरपंच का लॉट के माध्यम से आरक्षण की कार्यवाही स्तम्भ (4) में अंकित स्थलों पर सम्पन्न की जावेगी। उक्त कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने हेतु निम्न सारणी के स्तम्भ (2) में अंकित अधिकारी को स्तम्भ (3) में अंकित जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के वार्डों का प्रवर्गवार आरक्षण एवं महिला सरपंच पदों के आरक्षण हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर की बैठक जनपद पंचायत भरतपुर के सभा कक्ष में 17 को होगी। वहीं अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ की बैठक 17 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभा कक्ष में, अनुविभागीय अधिकारी खडगंवा की बैठक खण्ड मुख्यालय खडगंवा के सामुदायिक भवन में होगी। प्रभारी अधिकारी उक्त कार्य को सम्पन्न करने हेतु अपने सहयोग के लिये संबंधित अनुभाग अंतर्गत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, वरिष्ठ/आंतरिक/सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण व करारोपण अधिकारी एवं आवश्यकतानुसार अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें। प्रवर्गवार लॉट निकालने एवं संबंधित प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश किया गया है।

इन्हें भी पढ़े