वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 19 को
अम्बिकापुर, 14 दिसम्बर 2024। वार्डों का आरक्षण 19 तारीख को जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगर पालिका निगम हेतु 11 बजे से एक बजे तक, नगर पंचायत लखनपुर हेतु 1 बजे से 2 बजे तथा नगर पंचायत सीतापुर हेतु समय 2 बजे से 3 बजे तक संपन्न किया जावेगा। इसमें जो नागरिक उपस्थित रहना चाहें, वे उपस्थित रह सकते हैं।
