सरपंच एवं पंच पदों के लिए आरक्षण में लॉट निकालने की कार्यवाही 19 को
गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ निर्वाचन नियम 1995 के नियम 4, 7 एवं 8 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण एवं महिलाओं के लिए आरक्षण लॉट निकालने की कार्यवाही 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सम्पन्न करने के लिए अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत लॉट निकालने के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गरियाबंद अर्पिता पाठक, जनपद पंचायत छुरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा रामसिंह सोरी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल महाराणा, जनपद पंचायत मैनपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मैनपुर पंकज डाहिरे और जनपद पंचायत देवभोग के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) देवभोग तुलसीदास मरकाम होंगे। लॉट निकालने की कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत में की जायेगी।
