कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना प्लान का किया गया अनुमोदन

कलेक्टर ने कार्य-योजना को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के दिये निर्देश
गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कौशल समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2024-25, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2024-25. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं जिला कौशल विकास योजना प्लान का अनुमोदन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कार्य-योजना को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में जिले में अन्य कोर्स में प्रशिक्षण संचालित किये जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान समिति के सदस्य श्री देवकरण मरकाम, डॉ मनीष चौरसिया, योगेन्द्र साहू, एस. के. ध्रुव, सी.एल. तारक, लीला बिहारी साहू एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी महाप्रबंधक, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र दीनबन्धु ध्रुव, लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज, जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रेशम विभाग एवं सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण सृष्टि मिश्रा उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े