आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर दावा-आपत्ति 23 तक

बिलासपुर, 13 दिसंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 के आंगनबाड़ी केन्द्र 264 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में दावा आपत्ति 23 दिसंबर तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में जमा किए जा सकते है।

इन्हें भी पढ़े