प्राकृतिक आपदा, चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
महासमुंद 13 दिसंबर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतिका के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखंड बसना के ग्राम बुटीपाली की मृतिका ज्योति यादव के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
