भारी व हल्का वाहन चालक प्रायोगिक परीक्षा 15 से 20 तक
बलरामपुर, 13 दिसम्बर 2024। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी दी है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत वनमण्डल में भारी/हल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रायोगिक परीक्षा पुलिस लाइन में 15 से 20 तारीख तक निर्धारित की गई है। जिसमें 15 को कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों में से पात्रता सूची क्रमांक 1 से 100 तक तथा 16 को पात्रता सूची क्रमांक 101 से 139 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन, मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। इसी प्रकार 16 को हल्का वाहन चालक के लिए कुल 325 पात्र अभ्यर्थियों में पात्रता सूची क्रमांक 1 से 60 तक, 17 को 61 से 160 तक, 19 को 161 से 260 तक तथा 20 को 261 से 325 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित तिथि, स्थल की अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
