पंचायत चुनाव, आरक्षण की 17-19 को

कोण्डागांव : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 17 व 19 दिसंबर को जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण
कोण्डागांव, 13 दिसम्बर 2024। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिले के ग्राम पंचायत के वार्ड, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण किया जाना है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वार्ड और पदों का आरक्षण की कार्यवाही 17 से 19 के बीच किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 17 तारीख को सरपंच, वार्ड पंचों का आरक्षण किया जाएगा, जबकि 19 को जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण होगा। जिले के जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर के सभा कक्ष में 17 को सुबह 11 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 19 को सुबह 11 बजे से होगी।

इन्हें भी पढ़े