मुख्यमंत्री का कोरबा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

कोरबा 12 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इन्हें भी पढ़े