एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक
दंतेवाड़ा, 12 दिसंबर 2024। जनजातीय कार्य मंत्रालय अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट htmp//eklavya.cg.nic.in पर 11 नवंबर से पंजीयन पंजीयन प्रारंभ कर दिनांक 19 जनवरी को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना था। उपरोक्त परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 16 फरवरी को आयोजित की जावेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संशोषित तिथि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 तक, तथा ऑनलाइन भरे गए फॉर्म मे त्रुटि सुधार, एक से 8 जनवरी तक एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी तक निर्धारित किया गया है।
