कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024। शासन की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्या द्वारा 80 केएलपीडी क्षमता के इथेनॉल संयंत्र की स्थापना की जा रही है, जिसका 11 तारीख को वार्षिक साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस संस्था में 45 हजार किसान अंशधारक सदस्य हैं । वार्षिक साधारण सम्मेलन में संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गये। संस्था के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना द्वारा किसानों को शीघ्र ही तकनीकी एवं वैधानिक लाइसेंस की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात मक्का खरीदी एवं कारखाना प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया गया। वार्षिक साधारण सम्मेलन में संस्था के महाप्रबंधक श्री सत्यनारायण शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अंशधारक किसान उपस्थित रहे।