पीएमश्री योजना के तहत योग,खेल शिक्षक व प्रशिक्षक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

एमसीबी, 12 दिसम्बर 2024। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार अगस्त 2024 के द्वारा पीएमश्री अंतर्गत चयनित विद्यालयों में योग,खेल,शिक्षक,प्रशिक्षक के लिए निश्चित एवं एकमुश्त मानेदय दस हजार प्रति माह की दर पर 2025 तक के लिये सेवाएं लिये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मानदेय के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी। विद्यालयवार पदों की स्वीकृती निम्नानुसार है। पीएमश्री प्रा.शा. चनवारीडांड 1 पद, मनेन्द्रगढ़ पीएमश्री प्रा.शा. खैरबना 1 पद, खड़गवा शा.एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह 1 पद, भरतपुर पीएमश्री प्रा.शा.माथमौर 1 पद, अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। उपरोक्तानुसार योग/खेल शिक्षक/प्रशिक्षक के पद पर मार्च 2025 तक के लिए अस्थाई रूप से सेवाएं लिया जाना है। जिसके लिए 19 दिसंबर 2024 सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला-एमसीबी पिन कोड 497442 के पते पर आवेदन आमंत्रित कर सकते है। भर्ती एवं आवश्यक शैक्षणिक अहर्ताए संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट
https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/
पर देख सकते है ।

इन्हें भी पढ़े