विदेशी मदिरा दुकान-भवन के लिए 30 तक निविदा आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 दिसम्बर 2024। कलेक्टर द्वारा शासन के सार्वजनिक उपक्रम स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान मरवाही के लिए दुकान-भवन की आवश्यकता है। इसके लिए नगर पंचायत मरवाही की भौगोलिक सीमा में सामान्य प्रयुक्त नियमों के अंतर्गत आपत्ति रहित स्थल पर किराये पर दुकान-भवन हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा की शर्तें एवं निविदा फार्म जिला आबकारी कार्यालय सह जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल से कार्यालयीन समय पर प्राप्त कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 30 तारीख है। निर्धारित मापदंड की जानकारी कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त निविदा की तकनीकी बिड 30 तारीख को निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी

इन्हें भी पढ़े