राज्य वीरता पुरूस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन
बलौदाबाजार,11 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक सोनी मार्गदर्शन में बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरूस्कार हेतु अंतिम तिथि 2 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते है। आपात् परिस्थितियों में बालको की सूझ-बुझ एवं सामंजस्य कौशल को प्रोत्साहित किए जाने की मंशा से प्रतिवर्ष शासन द्वारा दिए जाने वाले राज्य वीरता पुरूस्कार के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में 5 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बालको को सम्मानित किया जायेगा है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालयीन समय प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई पुराना कलेक्टोरेट परिसर मे ंसंपर्क कर सकते है।
