21 लाख का 144 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से वाराणसी ले जा रहे थे तस्कर

महासमुंद 11 दिसंबर 2024। जिले के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी और एमपी के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर से साढ़े 21 लाख कीमत का 144 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर एक कार से ओडिशा से वाराणसी ले जा रहा था गांजा। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है मामला। जिले के टास्स फोर्स टीम ने मुखबिर से सूचना मिली कि गांजे का बड़ा खेप स्वीफ्ट डीजायर कार में ओडिशा से महासमुंद के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने वाला है। टास्क फोर्स टीम के द्वारा जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद के स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक यूपी-65 ईडब्ल्यू 8933 महासमुंद की ओर आ रही थी। सिंघोड़ा चेक पोस्ट में टीम को चेकिंग करते देख कर कार को खड़ा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर 2 व्यक्ति को पकड़ा। जिनसे पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामसरे राजभर वाराणासी उत्तर प्रदेश और दीपक सिंह जिला रीवा मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था। जिसे खोलकर देखा तो उसमें गांजा निकला। प्लास्टिक बोरियों में 72 पैकेट टेप से टेपिंग किया हुआ जिसका वजन करने पर 144 किलो गांजा मिला। पकड़े गए गांजे की कीमती 21 लाख 60 हजार रूपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी से पूछताछ में गांजा ओडिशा से लाना और उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया गया है।

इन्हें भी पढ़े