भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की नई प्रबंध समिति के गठन के लिए 19 को आमसभा
अम्बिकापुर, 11 दिसम्बर 2024। सीएमएचओ एवं सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा हेतु नवीन प्रबंध समिति के गठन हेतु कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा सरगुजा की अध्यक्षता में 13 तारीख को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आम सभा का आयोजन किया गया था। वर्तमान में नवीन सदस्य बनाने की प्रक्रिया 16 तारीख तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि पश्चात 19 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में नवीन प्रबंध समिति हेतु चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष एवं राज्य प्रबंधक का चयन, आमसभा में पैट्रन, वाईस पैट्रन एवं आजीवन सदस्यों के माध्यम से किया जाना है।
