जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2024/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के मुसुरपुट्टा में 11 दिसम्बर और कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आलबेड़ा में 18 दिसम्बर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
