रिटर्निग आफिसर नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन
नारायणपुर, 10 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला नारायणपुर अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन हेतु पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 सहपठित छत्तीसगढ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 20 तथा 21 (1) में प्रदत्त् शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन कृत्यों के निर्वहन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन मांझी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन को रिटर्निग आफिसर (पंचायत) एवं अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को सहायक रिटर्निग आफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े