दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विभिन्न कार्यो के लिए 20.19 लाख स्वीकृत

दुर्ग, 10 दिसम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 4 कार्यो के लिए 20 लाख 19 हजार 300 रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मतवारी में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर के पास किचन शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम चिरपोटी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 99 हजार 767 रूपए, ग्राम कोकड़ी में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख 09 हजार 535 रूपए, ग्राम करगाडीह के वार्ड-2 आबादी पारा में सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 09 हजार 998 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन्हें भी पढ़े