नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, कलेक्टर ने नियुक्त किए रिटर्निंग,सहायक रिटर्निंग अधिकारी
धमतरी, 10 दिसम्बर 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने नगरीय निकायों और त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभिहित किया है। उन्होंने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव को रिटर्निंग और अधीक्षक भू अभिलेख मधुकर सिरमौर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य के लिए संबंधित तहसीलदारों को रिटर्निंग अधिकारी पंचायत और सीईओ जनपद पंचायतों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत नियुक्त किया गया है। पंचायत निर्वाचन के अनुसार कतिपय मामले में नामंजूर किए गए पंच एवं सरपंच के नाम निर्देशन पत्रों का पुनरीक्षण किए जाने विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद सदस्य के नाम निर्देशन का पुनरीक्षण के लिए कलेक्टर पुनरीक्षण अधिकारी होंगे।
इसी तरह जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गांधी ने नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्य हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने नगरनिगम के लिए अपर कलेक्टर जी.आर मरकाम को रिटर्निंग और सुश्री अपर कलेक्टर सुश्री प्रिया गोयल, डिप्टी कलेक्टर बीएस मरकाम एवं अधीक्षक भू अभिलेख सुश्री ख्याति कंवर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने नगर पंचायत नगरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी डॉ.विभोर अग्रवाल को रिटर्निंग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरी अशोक चौहान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पंचायत मगरलोड के लिए अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल को रिटर्निंग, नायब तहसीलदार करेली बड़ी चित्रसेन साहू को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पंचायत आमदी के लिए अनुविभागीय अधिकारी पवन कुमार प्रेमी को रिटर्निंग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत आमदी भूपेश दीवान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पंचायत भखारा के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री वेरनदत्ता एक्का को रिटर्रिंग अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत भखारा संतोष विश्वकर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा नगर पंचायत कुरूद के लिए अनुविभागीय अधिकारी कुरूद डी.डी.मंडावी को रिटर्निंग तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत कुरूद महेन्द्र राज गुप्ता को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
