सखी वन स्टॉप सेंटर में भर्ती के लिए 27 तक आवेदन

गरियाबंद 9 दिसम्बर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन हेतु विभिन्न पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। सखी सेंटर के लिए पैरा लीगल कार्मिक, वकील 1 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक 1 पद एवं सुरक्षा गार्ड, नाईट गार्ड 3 पद पर सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। इस हेतु पात्र आवेदकों से (व्यक्तिगत सेवाप्रदाता ) पद हेतु 27 दिसम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद पिन कोड 493889 में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद एवं जिले के आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।

इन्हें भी पढ़े