सांसद की अनुशंसा पर रंगमंच निर्माण के लिए स्वीकृति
गरियाबंद 09 दिसम्बर 2024। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने एक निर्माण कार्यों के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है।
