शीतला माता मंदिर में ’’अगहन जात्रा’’ 10 को
दंतेवाड़ा, 9 दिसंबर 2024। कार्यालय टेम्पल एस्टेट, माई दंतेश्वरी मंदिर से प्राप्त जानकारी अनुसार शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी 10 तारीख को ’’अगहन जात्रा’’ का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में नगर और ग्रामीण अंचल के सभी श्रद्धालु एवं आम नागरिक माईजी के दर्शन का लाभ ले सकते है।
