गुरु घासीदास जयंती, 18 को शुष्क दिवस घोषित
दंतेवाड़ा, 9 दिसंबर 2024। आबकारी अधिनियम के अधीन आबकारी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम के तहत देशी, विदेशी मदिरा लाइसेंस शर्त के तहत 18 तारीख को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अतः उक्त तारीख को देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, सैनिक कैंटीन, फुटकर अनुज्ञप्ति पूर्णतः बंद रहेगी।
