आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद 9 दिसम्बर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 9 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डुबने से मृत्यु होने पर जिला मुख्यालय महासमुंद वार्ड नम्बर 7 नयापारा के मृतक विमल कावले, ग्राम तुमगावं के मृतक दुर्गा प्रसाद सोनी, ग्राम भोरिंग के मृतक गगनदीप जलक्षत्री, ग्राम तुमगांव के मृतक समारू यादव, ग्राम दर्रीपाली के मृतक विष्णु प्रसाद, ग्राम लभराकला की मृतिका श्रीमती देवबती ध्रुव एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम राजासेवैयाखुर्द के मृतक दीपक कुमार डड़सेना के निकटम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर कुम्हार पारा की मृतिका श्रीमती त्रिलोका प्रजापति तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चन्दरपुर के मृतक पुरूषोत्तम साहू के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
