अपर कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
नारायणपुर, 9 दिसम्बर 2024। कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनदर्शन में शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त ग्रामवासी खोड़गांव द्वारा उच्च प्राथमिक शाला भवन में निर्माण एवं मरम्मत कार्य करने, समस्त ग्रामवासी शांतिनगर द्वारा सीसी रोड व नाली निर्माण करने, सरपंच ग्राम पंचायत नयानार द्वारा सोलर पम्प सुधार हेतु, सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापाक पतिराम मरकाम द्वारा 7वां वेतनमान का एरियस राशि अंतिम किस्त 22 हजार 950 रूपये दिलाने, नमन कुमार साहनी द्वारा मिनी बस चलाने हेतु अस्थायी परमिट प्रदान करने, विनय कुमार बघेल द्वारा नलजल योजनांतर्गत संचालित पानी टेंक रिपेयरिंग करने, सरपंच ग्राम पंचायत पालकी द्वारा नयापारा पालकी में आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत करने, मिथुन पटेल ग्राम धौड़ाई द्वारा निक्को माईंस आमदई घाटी छोटेडोंगर में सेक्यूरिटी गार्ड के रूप में कार्य करने, समस्त पारावासी मुरियापारा द्वारा मुरियापारा में स्थित मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल एवं शेड निर्माण करने, प्रकाश नाग द्वारा आरटीओ विभाग को विस्थापित करने हेतु हमारे खेती के जमीन को शासन द्वारा लेने बाबत् और त्रिकोण प्रिंटर्स कोण्डागांव द्वारा जीपीडीपी योजनांर्गत किये गये कार्यों का लंबित देयकों के भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर अपर कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
