कमार बसाहटों में लगाया जा रहा श्रमिक पंजीयन शिविर

धमतरी, 09 दिसम्बर 2024। प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजनान्तर्गत बसाहटों में श्रमिकों के पंजीयन हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगरी विकासखण्ड के कल्लेमेटा ग्राम पंचायत के कमारपारा बसाहट में, 10 तारीख को बगरूमनाला के आमापारा और कवाचीपारा बसाहट में, 11 को बिरनासिल्ली, 12 को राजपुर के कमारपारा और 13 को कसपुर रैयत के जामपानी कमारपारा में श्रमिकों का पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकरी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इन्हें भी पढ़े