सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, कोचिंग प्राप्त करने 23 तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 9 दिसम्बर 2024। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 23 तारीख तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट
www.tribal.cg.gov.in
से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना भी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़े