रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2024। निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन सम्पन्न कराने के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) हरिस एस. ने बस्तर जिले के अन्तर्गत आने वाले नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर के लिए शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल, आयुक्त नगर पालिका निगम जगदलपुर निर्भय कुमार साहू, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय राजस्व जगदलपुर भरत कौशिक, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना तथा नगर पंचायत बस्तर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय राजस्व बस्तर अगर राम राणा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरूनपाल लहरे को नियुक्त किया गया है।
