सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 09 दिसंबर 2024। राजीव युवा उत्थान योजना के समान राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिला बिलासपुर में कराने हेतु निजी कोचिंग संस्थाओ के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 तारीख तक एवं आवेदन जमा करने के स्थान संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जगदलपुर होगा। विस्तृत जानकारी हेतु विभाग की अधिकारिक वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर सकते है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त करेंगे।
