नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका गठित करने आपत्ति-सुझाव आमंत्रित

बलरामपुर, 6 दिसंबर 2024। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिसूचना तथा नगर पालिका अधिनियम में पदस्थ शक्तियों को प्रयोेग में लाते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा अनुसूची में वर्णित क्षेत्र को नगरपालिका रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज गठित करने का अभिप्राय प्रगट किया गया है। अनुसूची-1 में प्रस्तावित नगरपालिका रामानुजगंज की सीमा में सम्मलित किये जाने वाले क्षेत्र का विवरण नगर पंचायत रामानुजगंज, जनसंख्या 25000 तथा अनुसूची-2 में नगर पंचायत रामानुजगंज की सीमाएं ही नगरपालिका रामानुजगंज की सीमा होगी। उक्त संबंध में कोई आपत्ति/सुझाव हो, तो स्थानीय प्राधिकारी अथवा व्यक्ति अपना आपत्ति/सुझाव कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को कार्यालयीन दिवस एवं समय पर 19 दिसंबर तक कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े