डाॅ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बालोद, 06 दिसम्बर 2024। भारतीय संविधान के शिल्पी और भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर अधिकारी-कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
