नवीन आईटीआई भवन सह पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी
मोहला, 6 दिसंबर 2024। नवीन आईटीआई भवन सह पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य के लिए मैनुअल निविदा आमंत्रित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर से निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 तारीख तक निर्धारित की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 12 होगी। निविदा लिफाफा खोले जाने की तिथि 13 है। निर्माण कार्य के लिए अनुमानित लागत 2 करोड़ 46 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। उक्त निविदा के लिए अमानत राशि 2 लाख 46 हजार है। निविदा प्रपत्र का निर्धारित मूल्य 1500 रूपये, निर्माण कार्य को पूर्ण करने की निर्धारित समयावधि 24 माह वर्षा ऋतु सहित निर्धारित किया गया है। ठेकेदार को बी श्रेणी या इससे अधिक की श्रेणी का होना आवश्यक है। निविदा से संबंधित जानकारी जिले की वेबसाइट –
www.mohla-manpur-ambagarhchawki.cg.gov.in
का अवलोकन किया जा सकता है।
