सर्व हिन्दू समाज ने निकाली रैली, साैंपा ज्ञापन

महासमुंद। जिले के बसना में सर्व हिंदू समाज द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गयी। यह रैली श्रीराम-जानकी मंदिर से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चाैक होते हुए नगर पंचायत पहुंची। नगर पंचायत में तहसीलदार उपिस्थत थे। जिन्हें ज्ञापन साैंपा गया। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए व चिन्मय दास महाराज को रिहा करने के लिए शासन को कार्रवाई करने की मांग की है। जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में संत, महात्मा व हिन्दू समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़े