लैब टेक्नीशियन एवं वाहन चालक पद, आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 05 दिसम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गये जानकारी अनुसार भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत कोण्डागांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट चलित वाहन के संचालन हेतु लैब टेक्नीशियन के एक पद पूर्ति हेतु 11 दिसम्बर 2024 और वाहन चालक के एक पद की पूर्ति हेतु 12 दिसम्बर 2024 को अस्थाई संविदा भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यु के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.kondagoan.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े