विधायक ने कराया देश का प्रकृति परीक्षण

महासमुंद 5 दिसंबर 2024। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को अपने निवास पर ’’देश का प्रकृति परीक्षण’’ अभियान के तहत अपना परीक्षण कराया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रजीत साहू, और प्रकृति परीक्षण हेतु डॉ. सर्वेश दूबे उपस्थित थे। विधायक ने अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया और इसे स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम है। यह अभियान 26 नवंबर से 25 तक पूरे देश में संचालित हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े