आंगनबाड़ी सहायिका के लिए दावा-आपत्ति 13 तक
नारायणपुर, 5 दिसम्बर 2024। महिला एवं बाल विकास परियोजना के रिक्त केन्द्रों के विरुद्ध पद पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पर चयन प्रावधान अनुसार योग्यता कम के आधार पर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरान्त दावा आपत्ति 13 तारीख तक कार्यालयीन समय में डाक पत्र या स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति संबंधी सप्रमाण पत्र के साथ आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। उपरोक्त अवधि के पश्चात किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
