नेशनल लोक अदालत 14 को, हुई समीक्षा बैठक

नारायणपुर, 5 दिसम्बर 2024। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 तारीख को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री लिटीगेशन प्रकरणों को निराकरण किये जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं निर्देशन हेतु जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश, के विश्राम कक्ष में बैठक आहुत किया गया। जिसमें विक्रम प्रताप चन्द्रा जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीओपी लोकेश बंसल, तहसीलदार सौरभ कश्यप, आर. आई. भूषण देशमुख, जे. एस. राठौर, जितेन्द्र शुक्ला अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्तागण चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता तालुका विधिक सेवा समिति एवं समस्त बैंक के अधिकारी, दुरसंचार विभाग विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े