लैब टेकनीशियन व वाहन चालक के लिए साक्षात्कार 11-12 को

कोण्डागांव, 5 दिसम्बर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जानकारी अनुसार भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट चलित वाहन के संचालन हेतु 11 तारीख को लैब टेकनीशियन के एक पद और 12 ताीरख को वाहन चालक के एक पद के लिए अस्थाई संविदा भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यु के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.kondagoan.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े