सड़क दुर्घटना, आर्थिक सहायता स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर, 5 दिसम्बर 2024। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नरहरपुर तहसील के ग्राम डुड़ूमबाहरा निवासी चंद्रकांत वट्टी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रिखीबती के लिए 25 हजार रूपये और सरोना तहसील के ग्राम धनोरा निवासी चिंरजीव कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने उनके निकटतम आश्रित श्रीमती राजबाई को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
