झलप में श्रीमद् भागवत कथा आज से

महासमुंद। जिले के ग्राम झलप में 5 दिसंबर 2024 से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें व्यासपीठ पर आचार्य पं. आकाश मिश्रा द्वारा कथा श्रवण कराया जाएगा। कथा के दाैरान देवाधिदेव महादेव का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी संपन्न होगा। यह आयोजन 12 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें कथा वाचक द्वारा भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। आयोजक हेमलाल-पुष्पा चंद्राकर, डाॅ. छत्रपाल-नेहा चंद्राकर ने क्षेत्र के भागवत प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है।

इन्हें भी पढ़े