खट्टी में नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर 6 को
महासमुंद। महावीर इंटरनेशनल शाखा, महासमुंद द्वारा समाजसेवी स्व. अशोक चाैरड़िया की स्मृति में 6 दिसंबर 2024 शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम खट्टी के पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जाँच व मोतियाबिंद जाँच एवं उपचार शिविर एमजीएम आँख अस्पताल रायपुर के तत्वावधान में किया गया है। शिविर में मोतियाबिंद की जाँच व निदान, मशीन द्वारा आँखों की जाँच, काला मोतियाबिंद की जाँच व निदान, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद का आॅपरेशन सुविधा, आने-जाने और रहने के साथ ही भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। मोतियािबंद आॅपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेमंत मालू 9425523016, दूजराम साहू सरपंच खट्टी 735448229 से संपर्क कर सकते हैं।
